
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर आराध्य श्री गोविंददेवजी मंदिर में आज से दर्शन का समय बदल गया है, साथ ही आज से 3 सितंबर तक रोज अलग-अलग मंडिलियों के जरिए संकीर्तन होगा। वहीं 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
इस दौरान 425 लीटर दूध से श्रीकृष्ण का अभिषेक होगा। मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे जूते-चप्पल और हेलमेट बाहर ही खोलकर मंदिर में आएं।
सुरक्षा की दृष्टि से कीमती सामान बैग, थैला, लेडिज पर्स और ज्वेलरी पहनकर नहीं आएं। इसके साथ ही मंदिर में किसी प्रकार का फल, मिठाई, नारियल, लैपटॉप और कैमरा लेकर नहीं आने की अपील की गई है। इन सामानों को गेट के बाहर ही जमा कराना होगा।
4 सितंबर को मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी। जन्माष्टमी के दिन मंगला झांकी सुबह 4:00 से 6:30 बजे, धूप सुबह 7:00 से 9:00 बजे, शृंगार सुबह 9:30 से 11:15 बजे, राजभोग सुबह 11:45 से दोपहर 1:15 बजे, ग्वाल शाम 4:00 से 6:30 बजे, संध्या शाम 6:45 से 8:30 बजे और शयन रात 9:15 से 10:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद रात में जन्मोत्सव से जुड़े विशेष दर्शन होंगे।
ठाकुर श्रीजी का मंगला झांकी से पहले पंचामृत अभिषेक होगा। ठाकुर श्रीजी को नए पीले वस्त्र धारण करवाए जाएंगे और विशेष अलंकार, सिरपेच और फूलों से श्रृंगार किया जाएगा।
जन्माष्टमी की रात 10 से 11 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा का पाठ श्री गोविंद जी मिश्र करेंगे। रात 12 बजे 31 तोपों की हवाई गर्जना और विशेष आतिशबाजी के साथ श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। इसके तुरंत बाद ठाकुर गोविंददेवजी के अभिषेक दर्शन होंगे। छह वेदपाठी पंडितों द्वारा वेद पाठ किया जाएगा। श्री शालिग्राम पूजन और पांच द्रव्यों के पूजन के बाद ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक होगा।
जन्माष्टमी के अभिषेक के लिए 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा और 11 किलो शहद सेवा में अर्पित किया जाएगा। अभिषेक के बाद ठाकुर श्रीजी को विशेष भोग लगाया जाएगा। इसमें पंजीरी, लड्डू, खिरसा और रबड़ी कुल्हड़ शामिल होंगे।
ग्रामीण नहीं चाहते उनके बच्चे असंस्कारी बनें, इसलिए सीजेपी कार्यक . . .
2026-08-21 17:09:53
हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, कांग्रेस विध . . .
2026-08-21 17:08:13
टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार मे . . .
2026-08-20 16:41:12
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 6 से अधिक उद्योगों को अनुद . . .
2026-08-21 17:12:13
कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपु . . .
2026-08-21 16:57:05
जयपुर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बरसात . . .
2026-08-20 16:38:35