It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पदमपुरा जैन मंदिर में भक्ति संध्या, भजनों पर झूमे सदस्य
By Lokjeewan Daily - 09-09-2026

जयपुर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी की ओर से रविवार 6 सितंबर को पदमपुरा जैन मंदिर में सदस्यों के लिए धार्मिक भक्ति संध्या और भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक भोज से हुई, जिसमें सदस्यों ने दाल-बाटी चूरमा का आनंद लिया। इसके बाद रात 7:30 बजे भगवान पद्मप्रभु जी की आरती की गई। आरती के बाद भजन गायिका प्रिया जैन निमोदिया ने भक्ति संध्या प्रस्तुत की। उनके भजनों पर सदस्य और अतिथि भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों में खासा उत्साह रहा।

कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष पीयूष सोनी, सचिव हेमंत श्वेता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष रूबी सौरभ जैन, सह सचिव श्वेता नीरज अजमेरा सहित कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के संयोजक आकांक्षा शुभम निगोतिया, सूचि आशीष जैन और दीपाली रमेश पटोदी रहे।

समाचार जगत से धीरेंद्र गोधा, संजय छाबरा, सुनील गंगवाल और बसंत जैन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के जरिए पुरस्कार वितरित किए गए।

अन्य सम्बंधित खबरे