
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर के ऐतिहासिक किले के भगवान गणेश का एक मंदिर है। यह मंदिर सिर्फ अपनी भव्यता के लिए नहीं बल्कि अनूठे रहस्य और गहरी आस्था के लिए भी जाना जाता है। यह मंदिर त्रिनेत्र गणेश मंदिर हैं, जहां पर गणपति बप्पा अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर में भक्त भगवान गणेश, उनकी पत्नियां रिद्धि-सिद्धि और पुत्र शुभ-लाभ के दर्शन करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
वैसे तो रणथंभौर किला जंगल सफारी के लिए पॉपुलर है। लेकिन यहां पर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर हजारों-लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। इस मंदिर की बड़ी विशेषता यह है कि यहां पर भगवान गणेश अकेले नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर में बप्पा की पत्नियां रिद्धि और सिद्धि, पुत्र शुभ और लाभ व उनके वाहन मूषक भी साथ में विराजमान हैं। यही वजह है कि यह त्रिनेत्र गणेश मंदिर अन्य मंदिरों से अलग है।
भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में पूरे परिवार के दर्शन मात्र से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। भगवान गणेश का तीसरा नेत्र शक्ति और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां मंदिर में दर्शन करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।
त्रिनेत्र गणेश मंदिर की एक खास और अनोखी परंपरा इसको सबसे अलग बनाती है। यहां पर श्रद्धालु बप्पा को चिट्ठी लिखते हैं। हजारों चिट्ठियां रोज मंदिर पहुंचती हैं। इन चिट्ठियों में लोग अपनी समस्याएं, इच्छाएं और दुआएं लिखकर भेजते हैं। वहीं मंदिर के पुजारी बप्पा के चरणों में इन चिट्ठियों को अर्पित कर देते हैं। माना जाता है कि सच्चे मन और श्रद्धा के साथ लिखी चिट्ठी का उत्तर बप्पा जरूर देते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं।
रणथंभौर का यह मंदिर सिर्फ पूजा-अर्चना का स्थान नहीं है। बल्कि यह विश्वास और चमत्कार का भी प्रतीक माना जाता है। यहां पर बप्पा को परिवार सहित देखकर अनुभव होता है कि परिवार और आस्था का बंधन की जीवन को पूर्ण बनाता है।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले झमाझम : उदयपुर में पुल पर बह . . .
2026-09-18 12:47:47
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03