
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। ग्रहों की चाल और उनके गुण व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य पर खासा असर डालते हैं। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल को बदलते रहते हैं। यह एक विशेष अवधि में मौजूदा राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाते रहते हैं। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब तब इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। हर महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि अक्टूबर माह में सूर्य और गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। जबकि शुक्र और बुध वक्री भी होंगे और उदय अस्त भी होंगे। सूर्य 17 अक्टूबर को शाम 7:50 पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र 3 अक्टूबर को दोपहर 12:44 पर वक्री होंगे। शुक्र 14 अक्टूबर को रात्रि 12:18 पर पूरब दिशा में अस्त होंगे और 28 अक्टूबर को सुबह 7:36 पर पश्चिम दिशा में उदय होंगे। बुध 24 अक्टूबर को दोपहर 12:30 पर वक्री होंगे। 28 अक्टूबर को बुध सुबह 6:32 पर पश्चिम दिशा में अस्त होंगे। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में बने रहेंगे, जबकि राहु कुंभ में और केतु सिंह में विराजमान रहेंगे। इन ग्रह परिवर्तनों का असर हर किसी की जिंदगी पर अलग-अलग ढंग से दिखाई देगा। इसमें किसी को लाभ तो किसी को हानि होगी।
रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड आवंटन क . . .
2026-10-03 17:41:04
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान . . .
2026-10-03 17:38:43
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की घोषणा . . .
2026-10-03 17:32:04
राजस्थान यूनिवर्सिटी में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आग . . .
2026-10-03 17:45:13
जेप्टो के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई . . .
2026-10-03 17:43:04
जयपुर नगर निगम में महापौर की कुर्सी संभालने के बाद सुनील कोठारी अ . . .
2026-10-02 13:35:26