It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पूजा का विशेष महत्व होता है। इन्हीं दोनों दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। वहीं नवरात्रि की नवमी के अवसर होम या हवन करना भी अत्यंत अनुष्ठान माना जाता है। नवमी के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण नवमी होम करते हैं। ऐसा करने से उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन की प्राप्ति होती हैं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से जीवन में उत्पन्न होने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर दिन के समय नवमी होम किया जाता है। शास्त्रों में रात के समय किया गया होम फलदायी नहीं माना जाता है। नवरात्रि के नौवें दिन दिन के समय नवमी पूजा के बाद ही होम किया जाता है।
तो आइए अब जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि की महा नवमी पूजा कब है और पूजा, होम के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
इस साल शारदीय नवरात्रि की नवमी पूजा दो दिन की जाएगी। 11 और 12 अक्टूबर को महा नवमी है। पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि का आरंभ 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगा। नवमी तिथि का समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। 11 अक्टूबर को हवन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं 12 अक्टूबर को नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक ही रहेगा। ऐसे में हवन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
नवरात्रि की अष्टमी और महा नवमी के दिन कन्या पूजन का विधान है। इन दोनों दिन 9 छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मुरादें पूरी करती हैं। कन्याओं को भोजन खिलाने के बाद उन्हें कुछ भेंट जरूर दें और विदा करने से पहले कन्याओं से आशीर्वाद भी लें। कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है।
राजस्थान के सिरोही में आदिवासी महिलाएं तैयार कर रहीं हर्बल गुलाल . . .
2025-03-11 14:31:42
राजस्थान विधानसभा - पुलिस अवकाश पर तकरार, उद्योग नीति पर तंज और ख . . .
2025-03-11 14:26:51
अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की स . . .
2025-03-11 14:25:39
श्री गलताजी तीर्थ में दिव्यता और भव्यता की अनुभूति : मुख्यमंत्री . . .
2025-03-11 14:28:32
गलता जी में अवध- ब्रज फागोत्सव के साथ ही सोमवार को विभिन्न आयोजन . . .
2025-03-10 12:43:15
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा साल में 2 बार कराएगा! . . .
2025-03-10 12:37:03