It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अयोध्या में सीएम योगी ने किया दीपोत्सव का शुभारंभ, 28 लाख दीयों संग बना नया गिनीज रिकॉर्ड
By Lokjeewan Daily - 30-10-2024

अयोध्या, राम नगरी अयोध्या में सीएम योगी के हाथों दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इसी के साथ राम की पौड़ी पर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। एक साथ करीब 28 लाख दिए जगमगा उठे हैं। सरयू के दोनों ओर जुटे हजारों लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर भी उल्लास ला दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने राम मंदिर जाकर दीपक जलाया और दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान 1600 अर्चकों ने सरयू की आरती उतारी। इसके बाद सरयू के सभी 55 घाटों पर दीये जगमगा उठे।

1600 अर्चकों ने सरयू आरती की। इसके बाद सरयू के 55 घाटों पर दीये जलाए गए। इससे पहले, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान रथ पर सवार हुए। योगी ने भगवान का रथ खींचा। प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और राज तिलक किया।

सीएम योगी ने कहा- ये दीप जो आपके द्वारा जलाए जाएंगे, वो केवल दीप नहीं हैं। ये सनातन धर्म का विश्वास है। अयोध्या वासियों का आगे आना होगा। अयोध्या जैसी मथुरा-काशी दिखनी चाहिए। सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया। जो भी मानवता के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है, जो यूपी के माफियाओं की हुई। भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह कलाकार नृत्य कर नजर आए। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां सड़कों पर निकाली गईं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है। राम मंदिर में खास रंगोली बनाई गई, जिसमें रंग नहीं, बल्कि फूलों का इस्तेमाल हुआ।

अन्य सम्बंधित खबरे