It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रोजाना गौ माता की आरती करने से पुण्यफल की होती है प्राप्ति, बढ़ती है धार्मिकता
By Lokjeewan Daily - 23-05-2025

सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। वहीं शास्त्रों में भी बताया गया है कि गाय एक मात्र ऐसा पशु है, जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गाय की पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ गौ माता बल्कि सभी देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। साथ ही हर तरह के दोष भी दूर हो जाते हैं। वहीं अगर रोजाना गाय की सेवा करना संभव नहीं है, तो ऐसे में रोजाना गाय की आरती जरूर करनी चाहिए।आप जिस भी भगवान को मानते हैं, उनकी पूजा-अर्चना के बाद गाय की आरती जरूर करनी चाहिए। इससे जातक को कई लाभ प्राप्त होंगे। 

गाय की आरती के लाभ

बता दें कि रोजाना गौ माता की आरती करने से जातक में धार्मिकता बढ़ती है और उसको आध्यात्म की प्राप्ति होती है।

 

रोजाना गौ माता की आरती करने से जातक के पुण्य में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।

 

गौ माता की रोजाना आरती करने से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

 

इससे ग्रह दोष और वास्तु दोष भी नष्ट होता है। साथ ही पितृ दोष भी दूर होता है।

 

रोजाना गौ माता की आरती करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही सकारात्मकता और संपदा का भी आगमन होता है।

 

वहीं रोजाना गाय की आरती करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

अन्य सम्बंधित खबरे