It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
हिंदू पंचांग में अमावस्या तिथि को अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली माना गया है। यह दिन पितरों की कृपा प्राप्त करने और उनके लिए तर्पण-पिंडदान करने का शुभ अवसर होता है। साल 2025 की अंतिम अमावस्या विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह शनिवार को पड़ रही है। जब अमावस्या शनिवार को आती है तो इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है और इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दिन शुभ कर्मों का फल कई गुना मिलता है, वहीं यदि भूलवश गलत कार्य हो जाए तो उसका दुष्परिणाम भी अधिक गंभीर होता है।
शनि अमावस्या का धार्मिक महत्व
शनि अमावस्या का संबंध सीधे-सीधे शनि देव से होता है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इस दिन व्रत, पूजा और दान करने से पापों का क्षय होता है और जीवन में तरक्की के अवसर खुलते हैं। साथ ही पितृदोष से मुक्ति पाने और पारिवारिक समृद्धि लाने के लिए यह दिन सर्वोत्तम माना गया है।
इन गलतियों से बचें
शास्त्रों के अनुसार शनि अमावस्या के दिन कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
—इस दिन तामसिक भोजन जैसे लहसुन-प्याज और मांसाहार से बचना चाहिए।
—शराब और नशे का सेवन करना अशुभ माना गया है।
—पैसों से संबंधित कोई लेन-देन नहीं करना चाहिए। न तो किसी को उधार दें और न ही खुद उधार लें।
—सट्टेबाजी और जुए जैसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए।
—बाल और नाखून काटना वर्जित माना गया है।
—कुछ मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि आज के दिन तेल और नमक खरीदना टालना चाहिए।
इन वर्जनाओं का पालन करने से शनि देव की कृपा मिलती है और जीवन में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
दान का महत्व
शनि अमावस्या के दिन दान का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं का दान करना चाहिए।
—काले तिल
—काला कपड़ा
—लोहे का सामान
—सरसों का तेल
इनका दान करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन में तरक्की मिलती है। यह भी माना जाता है कि शनिश्चरी अमावस्या पर किया गया दान कई जन्मों तक पुण्य प्रदान करता है।
विधि और न्याय मंत्री का बड़ा बयान : एसआई भर्ती रद्द नहीं, जांच के . . .
2025-08-30 13:12:25
RERA का कड़ा रुख : मनमाने ढंग से किया गया फ्लैट आवंटन रद्द . . .
2025-08-29 15:28:16
सीएम भजनलाल शर्मा ने की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन की . . .
2025-08-29 15:25:13
जयपुर में नीट छात्रा ने की सुसाइड की कोशिश . . .
2025-08-30 12:51:32
देहरादून-हैदराबाद फ्लाइट में टेक ऑफ होते ही खराबी आई . . .
2025-08-29 15:21:09
जेडीए का गेम चेंजर : टाउनशिप के लिए अब रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन . . .
2025-08-28 12:53:01