It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर : सहस्रघट अभिषेक के साथ श्रीराम-भोलेनाथ झूला महोत्सव सम्पन्न
By Lokjeewan Daily - 05-09-2025

जयपुर। श्रावण मास के आखिरी प्रदोष की पुण्य बेला में बुधवार को महावीर नगर स्थित श्रीराम मंदिर एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। बुधवार को श्रावण शुक्ल द्वादशी एवं प्रदोष व्रत के पावन अवसर पर श्रीराम–भोलेनाथ झूला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित धार्मिक उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला प्रातः 11 बजे से ही आरम्भ हो गया, जिसमें सर्वप्रथम भोलेनाथ का अभिषेक करने के साथ ही सहस्रघट का आयोजन किया गया।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि महोत्सव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेश शर्मा के सान्निध्य में सायं 5 बजे से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर देवों के देव भगवान भोलेनाथ की भव्य मनोरम झांकी एवं रामलला स्वरूप के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महोत्सव में भगवान श्रीराम और भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी सजाई गई, जिसमें काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलला के स्वरूप में भगवान भोलेनाथ के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। वहीं मंदिर प्रांगण में भक्तिमय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कीर्तन मण्डली ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। वहीं, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण भी किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे