
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन था। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। आज उगते सूरज को 'ऊषा अर्घ्य' के साथ खत्म हो गया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का मुहूर्त सुबह 06:27 बजे तक था।
देश के साथ विदेश में भी छठा महापर्व मनाया गया। बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई) से इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। ठंड बढ़ने के बावजूद महिलाएं पानी में खड़ी नजर आ रही हैं।
वहीं, दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हुआ।
छठ महापर्व को लेकर विदेशों में भी उत्साह था। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया था। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया।
राज्य के सभी शहरी निकायों में 3 से 7 नवम्बर तक लगेंगे ‘शहरी सेवा . . .
2025-10-30 17:24:22
पारदर्शी मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण सड़कों से सशक्त होगा ग्रामीण . . .
2025-10-30 12:17:37
जन-जन तक पहुंचाएं एक भारत-श्रेष्ठ भारत तथा आत्मनिर्भर भारत का संद . . .
2025-10-30 12:12:28
गौ सेवा के लिए समर्पित होकर करें काम : भजनलाल शर्मा . . .
2025-10-30 17:26:41
पृथ्वीराज नगर की तर्ज पर स्पेशल डवलपमेंट प्लान बनाकर भूखंडधारियों . . .
2025-10-30 12:14:55
नए वेटरनरी कॉलेज के लिए अगले माह लेंगे ऑनलाइन आवेदन . . .
2025-10-29 13:04:58