It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कार्तिक पूर्णिमा पर गोविंददेवजी में भक्तों की भीड़
By Lokjeewan Daily - 05-11-2025

जयपुर में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही गलताजी के कुंडों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं जयपुर आराध्य श्री गोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। यहां आरती दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने दीप दान किया।

माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु सूर्योदय से पहले ही घाटों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। दिनभर घाटों पर धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे, जबकि शाम को हजारों दीपक प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाई जाएगी। पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर आराध्य श्री गोविंददेवजी मंदिर में बुधवार को रास पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मंगला झांकी के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधा-गोविंद का अभिषेक किया गया। आज ठाकुर श्रीजी का सुनहरे पार्चे की लप्पा जामा पोशाक धारण कराया गया है। संध्या झांकी के बाद रात सवा 7 बजे से साढ़े 7 बजे तक ठाकुरजी के विशेष रास झांकी दर्शन होंगे। इस झांकी में ठाकुरजी को खाट पर राधा संग चोसर यानी शतरंज खेलते हुए दर्शाया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

अन्य सम्बंधित खबरे