It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

स्विच मोबिलिटी ने पेश की नई EiV9 इलेक्ट्रिक बस, सिंगल चार्ज में मिलेगा लंबा और आरामदायक सफर
By Lokjeewan Daily - 11-07-2026

देश की Switch Mobility ने फ्लैगशिप मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट प्रदर्शनी Prawaas 5.0 में नई Switch EiV9 बस को पेश किया है। इस खासतौर पर सिटी ट्रांजिट, कर्मचारियों को लाने-ले जाने और स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए बनाया गया है। यह आधुनिक फ्लीट के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एक व्यावहारिक और व्यावसायिक रूप से फायदेमंद विकल्प बनाती है। 
SWITCH EvI9 को आधुनिक शहरी यातायात के हिसाब से डिजाइन किया गया है जो इसके ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बढ़ाता है। यह बस हल्के वजन की बनावट और आधुनिक इलेक्ट्रिक ड्राइवलाइन तकनीक का मेल है जिससे एनर्जी का सही इस्तेमाल होता है रनिंग कॉस्ट कम आती है। इसमें कई बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं जिससे ऑपरेटर्स रूट और जरूरत के हिसाब से गाड़ी को चुन सकते हैं।। 

मोटर परफॉर्मेंस और पावरः 

इसके साथ ही, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और ड्यूल-गन CCS2 फास्ट चार्जिंग की सुविधा की वजह से यह बस ज्यादा समय तक चलने के लिए तैयार रहती है और काम में फ्लेक्सिबिलिटी देती है। EiV9 को पावर देने के लिए इसमें एक परमानेंट मैग्नेट वेरिएबल रिलक्टेंस (PMVR) मोटर लगी है जो 213kW तक की पीक पावर देती है। यह मोटर हर रास्तों में स्मूथ एक्सीलरेशन और बेहतर ड्राइविंग का अनुभव देती है। 

यात्रियों का कंफर्टः 

इसमें एक बड़ा और हवादार केबिन, आगे-पीछे पूरी तरह से काम करने वाला एयर सस्पेंशन, बैठने के लिए एर्गोनोमिक सीटिंग और हर यात्री के लिए अलग से USB चार्जिंग पॉइंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, स्टाफ को लाने-ले जाने के लिए इसमें पुशबैक सीट का ऑप्शन भी मिलता है जो लंबे सफर में आराम को बढ़ा देता है। 

ये हैं सेफ्टी फीचर्सः 

इस बस के डिजाइन में सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। EiV9 में आग का पता लगाने और उसे बुझाने वाला सिस्टम (फायर डिटेक्शन एंड स्प्रेशन सिस्टम) दिया गया है। इसके साथ ही, आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें न्यूमैटिक सस्पेंशन ड्राइवर सीट, डिजिटल OVRM भी दिया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे