
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर, जुलाई, 2026: अपने प्रीमियम रिटेल नेटवर्क को लगातार मजबूत करते हुए, अपोलो टायर्स ने जयपुर में अपना नया सुपर प्रीमियम ब्रांडेड आउटलेट शुरू कर दिया है। न्यू सांगानेर रोड, मानसरोवर स्थित भगवती मोटर्स नोखा प्राइवेट लिमिटेड में शुरू किए गए इस फ्लैगशिप आउटलेट का उद्घाटन अपोलो टायर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड राजेश दहिया द्वारा किया गया।
इस नए आउटलेट को इस तरह तैयार किया गया है कि यह सिर्फ एक टायर शोरूम तक ही सीमित न रहे, बल्कि ग्राहकों को बेहतर और अलग अनुभव भी प्रदान करे। यहाँ प्रीमियम टायर्स, विशेषज्ञों की सलाह और तकनीक से जुड़ी सुविधाओं के साथ ऑटोमोबाइल पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए कई खास सर्विसेस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहाँ आने वाले ग्राहकों को उनके व्हीकल, ड्राइविंग स्टाइल और जरूरत के मुताबिक सही टायर चुनने में मदद मिलेगी। साथ ही, डिजिटल अपॉइंटमेंट बुकिंग, क्विक-फिट सर्विस और बेहतर ग्राहक सेवा जैसी सुविधाएँ भी एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
इस अवसर पर अपोलो टायर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड राजेश दहिया ने कहा, "आज के ग्राहक सिर्फ अच्छा प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव भी चाहते हैं। इस नए रिटेल फॉर्मेट के जरिए हम ऐसी जगह बना रहे हैं, जहाँ ग्राहकों को विशेषज्ञों की सलाह, आसान सुविधाएँ और उनकी जरूरत के मुताबिक व्यक्तिगत सेवा मिले। साथ ही, हम ऑटोमोबाइल पसंद करने वाले लोगों के साथ अपने जुड़ाव को भी और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
नए सुपर प्रीमियम आउटलेट की खास बातें:
• व्हीकल और ड्राइविंग की जरूरत के मुताबिक सही टायर और मोबिलिटी से जुड़ी सलाह
• आरामदायक लाउंज, विशेषज्ञों की सलाह और बेहतर ग्राहक अनुभव
• डिजिटल अपॉइंटमेंट और तेज फिटमेंट जैसी तकनीक आधारित सुविधाएँ
• प्रीमियम, लग्जरी और परफॉर्मेंस व्हीकल्स के लिए खास टायर और सर्विस पैकेज
• ऑटोमोबाइल के शौकीन लोगों के लिए मिलने-जुलने और खास कार्यक्रमों में शामिल होने की सार्थक जगह
जयपुर का यह आउटलेट बेंगलुरु के बाद इस तरह का दूसरा सुपर प्रीमियम स्टोर है। अपोलो टायर्स आने वाले महीनों में देश के बड़े शहरों में ऐसे 3-4 और आउटलेट खोलने की तैयारी कर रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों अपनी प्रीमियम सर्विसेस पहुँचाई जा सकें।
यह नया स्टोर अपोलो टायर्स की प्रीमियम सर्विसेस को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है। इसके जरिए कंपनी सिर्फ टायर बेचने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक बेहतर सलाह, उत्कृष्ट सुविधाएँ और एक अलग तरह का अनुभव भी देगी। इससे प्रीमियम ग्राहकों के बीच कंपनी की पहचान और भी मजबूत होगी।
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी . . .
2026-07-21 12:17:59
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय . . .
2026-07-21 12:14:02
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02
विश्व हिंदू परिषद ने जयपुर में किए संगठनात्मक बदलाव . . .
2026-07-21 12:22:49
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सचिवालय पर प्रदर्शन . . .
2026-07-21 12:20:30