
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान के फुटवियर बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी ने जयपुर में आयोजित एसएस27 एनसीएम मीटिंग के दौरान अपने नए कलेक्शन की झलक पेश की। इस मौके पर 500 से अधिक नए फुटवियर सैंपल प्रदर्शित किए गए।
कंपनी का फोकस सिर्फ नई रेंज पेश करने तक सीमित नहीं है। राजस्थान में नए डीलर्स, फ्रेंचाइजी पार्टनर्स और एक्सक्लूसिव शोरूम पार्टनर्स को नेटवर्क से जोड़ने की योजना भी सामने रखी गई। कंपनी आने वाले समय में प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ उभरते बाजारों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।
लिबर्टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमन बंसल ने कहा कि जयपुर को एसएस27 एनसीएम मीटिंग के लिए चुनना कंपनी के लिए खास मायने रखता है। उनके मुताबिक जयपुर में संस्कृति, पर्यटन और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल का अनोखा मेल है, जिससे यह नए फैशन और फुटवियर ट्रेंड्स के लिए अहम बाजार बनता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की पारंपरिक पहचान के साथ यहां के उपभोक्ता आधुनिक फैशन और लाइफस्टाइल को भी तेजी से अपना रहे हैं। ऐसे में नई तकनीक और बदलती पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एसएस27 कलेक्शन बाजार के लिए महत्वपूर्ण है। बंसल ने यह भी कहा कि लिबर्टी का लक्ष्य केवल फुटवियर बेचना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव बनाना है।
एसएस27 कलेक्शन में कम्फर्ट और हल्के निर्माण के साथ कई नई तकनीकों को शामिल किया गया है। इनमें हैंड्सफ्री टेक्नोलॉजी, निट्रो सोल फुटवियर, लाइटवेट और जीरो ग्रेविटी फुटवियर, बेयरफुट टेक्नोलॉजी, एक्यू सेंस टेक्नोलॉजी तथा ओपन फुटवियर कैटेगरी शामिल हैं।
लिबर्टी के हेड रिटेल रामनाथ वर्मा ने राजस्थान को कंपनी की रिटेल विस्तार रणनीति में अहम बाजार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फुटवियर कारोबार के लिए अभी काफी संभावनाएं हैं और कंपनी इन्हें नए बिजनेस पार्टनर्स के साथ आगे बढ़ाना चाहती है।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26