It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू
By Lokjeewan Daily - 18-09-2026

भारत में आज शुक्रवार 18 सितंबर से एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू हो गई है। देश भर के एपलल स्टोर्स और अधिकृत रिटेलर्स के बाहर नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ है।

लॉन्च डे पर एपल के रिटेल स्टोर्स तय समय से पहले यानी सुबह 8 बजे खोल दिए गए। भारत में एपल के कुल 6 रिटेल स्टोर है। मुंबई में दो, दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु और पुणे में एक स्टोर है।

मुंबई के BKC स्थित एपल स्टोर के बाहर कतार में लगे हितेश पटेल ने बताया कि वे आईफोन खरीदने के लिए नासिक से आए हैं। हितेश ने कहा कि हम रात 10 बजे से लाइन में लगे हैं।

मुझे सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला। मैं हर साल अपना फोन बदलता हूं। अभी मेरे पास 17 प्रो मैक्स है और अब मैं 18 प्रो मैक्स खरीदने जा रहा हूं।"

बेंगलुरु के स्टोर पर पहुंचे राहुल नाम के ग्राहक सुबह 5 बजे से ही लाइन में खड़े थे। उन्होंने बताया कि यहां दिल्ली, हरियाणा और मुंबई तक से लोग पहुंचे हैं।

राहुल ने कहा, "मैंने सबसे पहले आईफोन 7 खरीदा था, तब से हर साल नया मॉडल लेता हूं। आईफोन का लॉन्च हमारे लिए किसी त्योहार जैसा होता है।"

अन्य सम्बंधित खबरे