It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर पर फरवरी में ऑफर्स , हुंडई की ज्यादा बिकने वाली SUVs अब डिस्काउंट में
By Lokjeewan Daily - 10-02-2026

फरवरी 2026 में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए हुंडई इंडिया ने राहत भरी खबर दी है। कंपनी ने इस महीने अपने पोर्टफोलियो की चुनिंदा और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों पर सीमित लेकिन आकर्षक डिस्काउंट की घोषणा की है। इनमें तीन पॉपुलर SUVs क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर के साथ ऑरा सेडान भी शामिल है। हालांकि ये सभी मॉडल्स बिक्री के मामले में मजबूत स्थिति में हैं, इसी वजह से इन पर मिलने वाला कुल फायदा 50 हजार रुपये से कम रखा गया है। इसके बावजूद बजट और मिड-सेगमेंट के खरीदारों के लिए ये ऑफर्स अहम साबित हो सकते हैं।
हुंडई एक्सटर पर ऑफर
हुंडई एक्सटर पर फरवरी 2026 में कुल मिलाकर करीब 43 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज बोनस और कंपनी की विशेष स्कीम शामिल है। माइक्रो SUV सेगमेंट में एक्सटर की मजबूत पकड़ मानी जाती है और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होता है। किफायती कीमत और फीचर्स के कारण यह मॉडल शहरी और छोटे शहरों के ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
हुंडई ऑरा पर डिस्काउंट
हुंडई की कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा पर इस महीने लगभग 30 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें कैश डिस्काउंट और स्क्रैपेज बोनस दोनों शामिल हैं। डिजायर और अमेज जैसी कारों को टक्कर देने वाली ऑरा अपने सेगमेंट में आरामदायक ड्राइव और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, जिससे यह फैमिली कार खरीदने वालों के लिए एक संतुलित विकल्प बनी हुई है।
हुंडई क्रेटा पर फरवरी ऑफर
मिड-साइज SUV सेगमेंट में लगातार टॉप सेलर रहने वाली हुंडई क्रेटा पर भी फरवरी में करीब 30 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। यह लाभ मुख्य रूप से स्क्रैपेज बोनस के तौर पर उपलब्ध है। क्रेटा का मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और होंडा एलिवेट जैसी SUVs से होता है। मजबूत ब्रांड वैल्यू और फीचर पैक्ड मॉडल होने के कारण क्रेटा पर भारी डिस्काउंट की उम्मीद कम ही रहती है।
हुंडई वेन्यू पर सीमित लाभ
हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन पर इस महीने सबसे कम फायदा दिया जा रहा है। स्क्रैपेज स्कीम के जरिए करीब 5 हजार रुपये तक की बचत संभव है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में वेन्यू का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन और किआ सोनेट से है। अच्छी बिक्री के चलते कंपनी ने इस मॉडल पर भी सीमित ऑफर ही रखा है।
 

अन्य सम्बंधित खबरे