
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली भारत के कमर्शियल बाजार में जल्द ही ओला इलेक्ट्रिक एंट्री करने वाला है। कंपनी को अपने नए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस स्कूटर को खासतौर पर डिलीवरी और सामान लाने या ले जाने के काम के लिए बनाया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे बहुत जल्द बाजार में लॉन्च कर सकती है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ARAI ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR) के तहत फरवरी 2026 में इस स्कूटर को मंजूरी दी है। यह नया स्कूटर Ola के पुराने S1 प्लैटफॉर्म पर ही बनेगा लेकन इस आम लोगों के बजाय सामान ढोने और डिलीवरी के काम के लिए ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। इस स्कूटर में 4kW की मोटर दी जाएगी और इसकी टॉप स्पीड 70kmph तक होगी।
यह स्कूटर खास तौर पर डिलीवरी पार्टनर्स और कोरियर कंपनी के लिए बनाया गया है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनान की वजह से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो ऐसे में डिलीवरी करने वालों के लिए पेट्रोल-डीजल की गाड़ी चलाना महंगा हो रहा है। यह स्कूटर उनके रोज का खर्च बहुत कम कर देगा। काम में आने वाली गाड़ियां रोज बहुत ज्यादा चलती हैं। इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस तरह बनाया गया है जिससे कम खर्च में ज्यादा दूरी तय कर सके।
सरकारी नियमों का फायदाः
दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी 2026 के ड्राफ्ट के मुताबिक, अगले 2 सालों के अंदर कमर्शियल काम में इस्तेमाल होने वाले नए पेट्रोल टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशन को धीरे-धीरे बंद करने का प्रस्ताव है। सरकार के इस सख्त रूप की वजह से सभी डिलीवरी कंपनियों को मजबूरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाने ही होंगे। इसकी सीधा फायदा OLA को हो सकता है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांडः
Ola Electric के मालिक भाविश अग्रवाल ने X पर डिलीवरी ड्राइवरों की बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग के बारे में बात की है। हालांकि, उन्होंने इस नए मॉडल के बार में अभी खुलकर कुछ नहीं कहा है। इसके बाद भी सरकार से मंजूरी मिलना इस बात का साफ इशारा है कि यह स्कूटर बहुत जल्द सड़कों पर दिखाई दे सकता है।
आज लॉन्च होगी टाटा की नई टियागो
28-05-2026
मुख्य सचिव ने अभय कमांड सेंटर का लिया जायजा . . .
2026-05-28 17:52:19
राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत ,अब हाईकोर्ट 29 . . .
2026-05-28 17:47:47
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
उड़ान योजना को तुरंत बहाल करे भाजपा सरकार- अशोक गहलोत . . .
2026-05-28 17:56:15
राज्यपाल बागडे ने कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जा . . .
2026-05-28 17:54:38
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35