It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

टायरों में नाइट्रोजन गैस भराने से मिलता है माइलेज
By Lokjeewan Daily - 28-05-2026

नई दिल्ली इस समय ज्यादातर राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे तापमान में कार के टायर काफी तेजी से खराब हो जाते हैं। टायर की उम्र बढ़ाने और सफर के दौरान टायर का तापमान कम रखने के लिए कई लोग नाइट्रोजन गैस भरवाने के लिए कहते हैं। क्या इस गैस को टायर में भरवाने से टायर को फायदा मिलता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अक्सर कई लोग इस बात को कहते हैं कि गर्मियों के समय अगर कार के टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाई जाए तो इससे न सिर्फ कार के टायर की उम्र बढ़ती है बल्कि तेज गर्मी में भी टायर का तापमान कम रहता है। सच यह है कि अगर गर्मियों के समय सिर्फ इसलिए कार के टायर में नाइट्रोजन का उपयोग करते हैं क्योंकि इससे तापमान कम रखा जा सके तो यह पूरी तरह सच नहीं है।
ये है कारणः
वातावरण में नाइट्रोजन की मात्रा 78 फीसदी तक होती है। ऐसे में जब कार में सामान्य हवा को भरा जाता है तो उसमें भी 78 फीसदी तक नाइट्रोजन की मात्रा होती है। ऐसे में बचे हुए 22 फीसदी के लिए लोग अलग से नाइट्रोजन गैस को टायर में भरवाते हैं।
नहीं होता फायदाः
कार के टायर में अगर नाइट्रोजन को भरवाया जाता है तो इसका कोई भी फायदा नहीं मिलता। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि निर्माताओं की ओर से अच्छी क्वालिटी के टायर बनाए जाते हैं। जिससे उनमें से हवा आसानी से निकल नहीं पाती।
सही प्रैशर है जरूरीः
कार में भले ही नाइट्रोजन गैस की जगह सामान्य गैस को भरवाया जाए लेकिन अगर टायरों में सही मात्रा में हवा का प्रैशर रखा जाता है तो इसका फायदा मिलता है। कहां है जरूरीः कार के टायर में नाइट्रोजन को तब भरवाना सही होता है जब कार को लगातार तेज स्पीड में चलाया जाता है और उस स्थिति में कार के टायर गर्म हो जाते हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे