
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली। शिवसेना यूबीटी में टूट के बीच बुधवार को दिल्ली में संजय राउत के आवास पर पीसी हुई। पार्टी में फूट की अटकलों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना UBT MP संजय राउत ने संदिग्ध बागी MPs को गालियां दीं, और मीडिया से कहा कि वे उनके कमेंट्स को न काटें। राउत ने कहा कि अभी तक मैं मानता हूं कि सब एक साथ हैं. मगर जिनको जाना है वो इस्तीफा देकर जाएं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इन सांसदों को जीताने में खून पसीना बहाया है. टिकट दिया, पैसा दिया, जितनी हमारी औकात थी, उतना किया. जिन सांसदों का नाम शिंदे गुट के साथ जाने का आया है, उनको खंडन करना चाहिए. संजय राउत ने कहा कि हमारे वोटर ने आपको जितवाया आप ऐसे नहीं जा सकते हैं. हमने कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरु कर दी है. अभी तक जानकारी के मुताबिक, सभी सांसद हमारे साथ हैं. 14 तारीख को बैठक हुई थी. हमारे चार सांसद प्रत्यक्ष और बाकी लोग ऑनलाइन थे. सभी लोगों ने कहा था कि हम पार्टी के साथ हैं. हम छोड़कर नहीं जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि दो सांसदों ने साईं बाबा और मां भवानी और मां की शपथ लेकर हमारे साथ होने की बात कही. अगर फिर भी वो जाना चाहते हैं तो हम छोड़ेंगे नहीं. कल 11 बजे हमारी पार्लियामेंट्री बैठक है. कोई हमसे मिलकर ऐसा नहीं कह रहा है. किसी ने भी हमको छोड़ने की बात नहीं की. सभी उद्धव के चेहरे पर चुनाव जीते. बता दें कि उद्धव गुट के 9 सांसदों में 6 के बागी होने की बात हो रही है.
शिवसेना UBT में फूट की अटकलों के बीच, पार्टी MP अरविंद सावंत ने कहा, "मैंने संविधान की सुरक्षा के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखा है। अभी तक, किसी भी पार्टी नेता ने हमें नहीं बताया है कि वे जा रहे हैं।"
शिवसेना UBT MP संजय राउत के संदिग्ध बागी MPs को गाली देने पर, शिवसेना UBT MP अनिल देसाई ने कहा, "जो कुछ भी कहा गया है, वह गाली है, यह किसी खास के लिए नहीं है। जब कोई इमोशनली सेंसिटिव इंसान, जिसने अपनी ज़िंदगी के 50 साल पॉलिटिक्स में पब्लिक में बिताए हैं, बोलता है, तो ऐसी बातें होती हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह किसी खास इंसान को एड्रेस नहीं कर रहे थे।"
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58