
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित गबन की विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से जारी जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी चलाने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं...हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच बिठाई है। SIT जांच दूध का दूध पानी का पानी करेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी ऐसी बात ना हो जो राम भक्तों की भावनाओं को आहत करती हों। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वे कृपया SIT को दें। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर न बने इसके लिए एड़ी चोटी की जोर लगाई गई. एक दौर था जब जय श्री राम के नाम पर लाठियां चलती थीं. यहां तक कांग्रेस भगवना राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती थी.” उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने 500 सालों तक संघर्ष किया है. माफियाओं के कब्र पर जो फतिहा पढ़ते थे, वो उपदेश न दें. अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर ही सीएम योगी ने कहा, “जिन लोगों ने अब तक अयोध्या धाम का दर्शन नहीं किया. आपने अपने विधायकों को भी दर्शन नहीं करने दिया. मनोज पांडेय ने कहा कि अयोध्या में सभी विधायकों को दर्शन करने जाना चाहिए. वो बाबर की पूजा करने वाले लोग हैं. विपक्ष ने साफ मना कर दिया और मनोज पांडेय को पार्टी से निकाल दिया.
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58