It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पुलिस आरोपियों के खाते खंगालने बैंक पहुंची; आज कोर्ट में पेशी, रिमांड मांगेगी
By Lokjeewan Daily - 29-06-2026

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट से CBI जांच की मांग की। कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दी किस बात की है। कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने के बाद ही मामला सुना जाएगा।

इधर, पुलिस सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे जेल में बंद 8 आरोपियों के खाते खंगालने के लिए SBI की अयोध्या धाम ब्रांच पहुंची। 7 आरोपियों के खाते इसी ब्रांच में हैं। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट लिए। अब यह जांच की जाएगी कि मंदिर में नौकरी के बाद से उनके खातों में कितना पैसा आया।

इससे पहले, रविवार को चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की गई। चढ़ावा चोरी पर उनके बयान दर्ज किए गए। बयान दर्ज करने के बाद चंपत राय दिल्ली चले गए।

सोमवार को सभी 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की रिमांड मांग सकती है। हालांकि, इससे पहले ही अयोध्या के वकीलों ने बड़ी बैठक की। इसमें फैसला लिया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। साथ ही, चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के अयोध्या छोड़ने की मांग की। न छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा- मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा। अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए 173 सीआरपीसी के तहत कोर्ट जाएंगे। बार एसोसिएशन सीबीआई जांच की भी मांग करेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे