
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से स्थिति गंभीर हो गई है। मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। पुणे के वाघोली-लोहगांव रोड पर सुबह जलभराव की वजह से एक निजी कंपनी की बस बीच रास्ते में फंस गई थी। सूचना मिलते ही पुणे और पीएमआरडीए अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची और बस में सवार सभी 6 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान से बड़ा हादसा टल गया।
भारी बारिश के कारण मुंबई-नासिक हाईवे पर पुराने कसारा घाट पर भूस्खलन हुआ। सड़क पर मिट्टी, पत्थर और पेड़ गिरने से ट्रैफिक बाधित हो गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंची, मलबा हटाया और एक लेन से ट्रैफिक बहाल किया।
नालासोपारा के अलकापुरी-नालासोपारा रेलवे स्टेशन रोड पर जलभराव होने से नालासोपारा में रेड अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दौंड तालुका में भीमा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। पानी का भारी बहाव होने के कारण दशक्रिया घाट और आस-पास के ईंट-भट्टे पानी में डूब गए हैं।
पुणे जिले के इंदापुर तालुका में देर रात से हो रही बारिश की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार हल्की बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ सकती है, और खड़ी फसलों और अनार के बागों पर असर पड़ने की आशंका है। फलों की गुणवत्ता प्रभावित होने और पैदावार कम होने की आशंका बढ़ गई है।
वसई-विरार में जल जवान हो जाने की वजह से सड़कें, दुकानें और हाउसिंग सोसायटियां प्रभावित हुई हैं। रास्तों पर पानी भरने के कारण ट्रेन से यात्रा करने वालों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी है और स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका के डाहिवली गांव के शेलारवाड़ी में भारी बारिश के बाद जमीन खिसकने (लैंडस्लाइड) से एक घर का कुछ हिस्सा ढह गया। एक 75 वर्षीय महिला को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मलबे के नीचे दो और लोगों के दबे होने की आशंका थी।
भीलवाड़ा में छह तो बांसवाड़ा में दो प्रसूताओं की मौत, अशोक गहलोत . . .
2026-07-11 17:14:08
किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग का हो रहा सर्वांगीण विकास - सीएम . . .
2026-07-11 17:12:35
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी . . .
2026-07-11 17:03:56
मुख्य सचिव ने पीएफआरडीए के अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यन रमण से की भेंट . . .
2026-07-11 17:21:11
दिनदहाड़े महिला को हिप्नोटाइज कर लूटे गहने . . .
2026-07-11 17:10:33
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए नई एडवाइजरी ज . . .
2026-07-11 17:07:35