It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बागमती नदी में 40 लोगों से भरी एक नाव पलट गई
By Lokjeewan Daily - 19-07-2026

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद बिहार में कोसी, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच रविवार को सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर स्थित बागमती नदी में 40 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाकर यात्रियों को बचाया। कई लोग खुद तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

ग्रामीण अंसारी ने बताया कि खड़का गांव निवासी मो. फरहान का निधन हो गया था। उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए शव को नदी पार स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया। मृतक के परिजन, शुभचिंतक और ग्रामीणों सहित 40 से अधिक लोग एक ही नाव पर सवार होकर कब्रिस्तान पहुंचे थे, क्योंकि कब्रिस्तान खड़का घाट के उस पार स्थित है।

सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लोग उसी नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और बीच धारा में नाव पलट गई। लोगों के मुताबिक, नाव की क्षमता सिर्फ 15 से 20 लोगों की थी।खड़का घाट से हर दिन बड़ी संख्या में लोग नाव के सहारे नदी पार करते हैं। दूर-दराज के गांव है, इसलिए प्रशासन का भी कोई ध्यान बात नहीं है। ना कोई पुल बनाया है, ना कोई ढंग की नाव चलवाई है। यहां जो नाव है, छोटी नाव है और उस पर नाव वाले मनमाना किराया लेकर जरूरत से ज्यादा लोगों को बैठाकर आवागमन कराते हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे