It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

'राहुल के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद 15 विशेषाधिकार प्रस्ताव लंबित, कार्रवाई करें लोकसभा अध्यक्ष':निशिकांत दुबे
By Lokjeewan Daily - 31-07-2026

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर के विशेषाधिकार हनन नोटिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से 15 विशेषाधिकार के प्रस्ताव लंबित हैं। लोकसभा स्पीकर को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस के बारे में अनुराग ठाकुर ही बेहतर बता पाएंगे क्योंकि मैंने खुद उसे नहीं पढ़ा है। हालांकि, मैंने आज के अखबारों में इसके बारे में पढ़ा और देखा कि उन्होंने कैसी भाषा का इस्तेमाल किया है।" दुबे ने कहा, "राहुल गांधी ने जिन अपशब्दों का उपयोग किया है और उन्होंने जिस तरीके की परंपरा शुरू की है, वे बेतुके बयान देते रहे हैं। वे 12 साल से सत्ता से बाहर हैं और सत्ता के बिना कांग्रेस के लोगों का दिमाग शून्य हो जाता है। दिमाग शून्यता की जो स्थिति है, उसी की पराकाष्ठा यह विशेषाधिकार प्रस्ताव है।"
उन्होंने आगे कहा, "जब से राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, तब से कम से कम 15 विशेषाधिकार के प्रस्ताव लंबित हैं। मेरा लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह है कि उनको इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता बिना सिर पैर की बातें कहते हैं। कल को कोई और सांसद भी बोलना शुरू कर देगा। इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए।"
इसी बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की 'इंजीनियरिंग ग्रेजुएट क्रिमिनल वेस्ट हैं' पर भी निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "रेवंत रेड्डी को राहुल गांधी की हर बात माननी पड़ती है। वे दुखी हो चुके हैं। इसलिए राहुल गांधी के कहने पर वे बयान देते हैं।"
भाजपा सांसद ने कहा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री एक अच्छे इंसान और हमारे बहुत पुराने दोस्त हैं। हमने साथ मिलकर काम किया। हम दोनों ने संघ परिवार और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। जब मैंने 1995 में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सेवाग्राम से आलमपुर तक लगभग 750 किलोमीटर की पदयात्रा की थी, तो रेवंत रेड्डी ने उस मार्च में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। रेवंत रेड्डी एबीवीपी से आए हैं, इसलिए उनकी सोच सही है।"

अन्य सम्बंधित खबरे