It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बंगाल के तारापीठ में आग का कहर; 6 लोगों की दर्दनाक मौत
By Lokjeewan Daily - 17-08-2026

तारापीठ । पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां भोर में करीब 4:30 बजे तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक तालाब के किनारे स्थित विदेशिनी होटल में आग लग गई। इस आग में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग झुलस गए। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मामले की जानकारी होते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन फायर डिपार्टमेंट को आशंका है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट पुलिस स्टेशनों की पुलिस मौके पर हैं।
बीरभूम के एएसपी नीलेश श्रीकांत गाइकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, "कोशिशें अभी भी जारी हैं। सभी को रामपुरहाट अस्पताल भेज दिया गया है। अब तक 11-12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम अभी और कोई जानकारी नहीं दे सकते।"
बता दें कि सोमवार तड़के पड़ोसी राज्य बिहार में भी एक भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई है। लखीसराय जिले में मंदिर के बाहर भगदड़ से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 12 से अधिक लोग इस घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे