
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) बनाए जा सकते हैं। उनका नाम लगभग फाइनल है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम को ही वह अयोध्या पहुंच गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में आज उनके नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह तीसरी बैठक है।
प्रयागराज के रहने वाले राजेश पांडेय को यूनाइटेड नेशंस के कोसोवो पीसकीपिंग मिशन में काम करने का अनुभव है। उन्होंने सर्विस के दौरान गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला समेत 80 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। यूपी पुलिस की दो खास यूनिटों स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं।
विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी रहे शरद शर्मा को ट्रस्ट का प्रवक्ता बनाया जा सकता है। ट्रस्ट में खाली पड़े 3 पदों को भरने पर भी फैसला हो सकता है। अयोध्या राजा के बेटे यतींद्र मिश्रा का नाम तय माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में ट्रस्ट के स्थायी महासचिव की घोषणा होने की संभावना कम बताई जा रही है।
बैठक में प्रसाद समिति और परिक्रमा समिति के गठन की घोषणा हो सकती है। राम मंदिर धार्मिक समिति के अध्यक्ष और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी और ट्रस्ट के महासचिव कृष्ण मोहन अयोध्या पहुंच गए हैं। बैठक दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में होगी।
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
राजस्थान में बगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, . . .
2026-09-02 12:23:24
प्रदेश में इस वित्तीय साल में 60 नए CNG पंप लगाए जाएंगे . . .
2026-09-01 18:58:38
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13