
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। कोसी, गंडक और घाघरा नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। सारण में माही नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है।
उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते लखीमपुर और बरेली में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वाराणसी में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। आज वाराणसी और प्रयागराज समेत 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है।
उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड के कारण घरों और दुकानों में दरारें आ गई हैं। पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इधर, मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम विभाग, भोपाल ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है।केदारनाथ में बर्फबारी के बाद आज सुबह मौसम साफ हो गया। कल सुबह हुई बर्फबारी के बाद इलाके में धुंध छा गई थी। आज मौसम साफ होने पर केदारनाथ की पहाड़ियों पर जमी बर्फ साफ दिखाई दी।
भारत-जापान का 'वीर गार्जियन' अभ्यास, जोधपुर में गरजेंगे एफ-2 लड़ा . . .
2026-09-09 13:05:21
जोधपुर हाईकोर्ट भवन मामले में निर्माण खामियों की एसआईटी जांच के ब . . .
2026-09-09 13:03:56
राजस्थान निकाय चुनाव : डीग के पहाड़ी में रिकॉर्ड वोटिंग, नाथद्वार . . .
2026-09-09 13:00:07
मानसून के बाद जयपुर में चला महास्वच्छता अभियान, 6000 टन कचरा और म . . .
2026-09-09 13:12:50
दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में पैसेंजर का हंगामा . . .
2026-09-09 12:53:03
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12