
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 7 अक्टूबर 2026 को जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे करेंगे। इस अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष अभियान चलाएगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सेवा यात्रा की शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हुई थी। पिछले 25 वर्षों में उन्होंने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के मंत्र को आधार बनाकर लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन को इस रूप में देखा जा सकता है कि उन्होंने पहले दिन से अपने ध्येय और संकल्पों को लक्ष्य बनाया और उन्हें सिद्धि तक पहुंचाने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला, उस समय भारत में निराशा और नीतिगत गतिरोध का माहौल था। भारतीय अर्थव्यवस्था को उस दौर में ‘फ्रैजाइल फाइव’ यानी कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक मंच पर देश का कद तथा प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सफर एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुआ था और आज वह देश के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। स्पष्ट सोच, दृढ़ संकल्प और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के निरंतर प्रयासों ने इस यात्रा को दिशा दी है।
नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान और विरासत को भी मजबूत किया है। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ और महाकाल कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित, पुनर्स्थापित और विकसित करने की दिशा में काम किया है।
इसके सााथ ही नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि नर्मदा परियोजना के माध्यम से उन्होंने लोगों तक पानी पहुंचाने की दिशा में काम किया। वहीं, ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के जरिए राज्य को विकास और निवेश के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास मॉडल ऐसा बना, जिसे दूसरे राज्य भी अपनाने की इच्छा रखते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की विकास यात्रा को गुजरात से केंद्र तक जोड़ते हुए कहा कि इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए देश में व्यापक स्तर पर विकास की योजनाओं को लागू किया गया।
नितिन नवीन ने कहा कि एक समय देश का युवा निराशा के वातावरण में था लेकिन 2014 के बाद उसमें आशा और उम्मीद का वातावरण पैदा हुआ। उन्होंने स्टार्टअप और यूनिकॉर्न का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप देशों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि देश के युवा केवल ‘जॉब सीकर’ यानी रोजगार तलाशने वाले नहीं रहे बल्कि ‘जॉब गिवर’ बनकर सामने आए हैं। खेल के क्षेत्र में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारतीय युवा विभिन्न क्षेत्रों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘महिला-नेतृत्व आधारित विकास’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में लगातार काम हुआ है।
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी उल्लेख किया और कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने तथा नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों को देखने की पारंपरिक सोच में भी बदलाव किया है। पहले सीमावर्ती गांवों को देश का ‘आखिरी गांव’ कहा जाता था लेकिन सरकार ने उन्हें ‘भारत का पहला गांव’ कहकर उनकी भूमिका और महत्व को नई पहचान दी।
उनके अनुसार, इससे न केवल इन गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन में बदलाव आया बल्कि इन समुदायों के प्रति देश के लोगों की सोच में भी परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन पार्टी द्वारा ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा।
भारत-जापान का 'वीर गार्जियन' अभ्यास, जोधपुर में गरजेंगे एफ-2 लड़ा . . .
2026-09-09 13:05:21
जोधपुर हाईकोर्ट भवन मामले में निर्माण खामियों की एसआईटी जांच के ब . . .
2026-09-09 13:03:56
राजस्थान निकाय चुनाव : डीग के पहाड़ी में रिकॉर्ड वोटिंग, नाथद्वार . . .
2026-09-09 13:00:07
मानसून के बाद जयपुर में चला महास्वच्छता अभियान, 6000 टन कचरा और म . . .
2026-09-09 13:12:50
दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में पैसेंजर का हंगामा . . .
2026-09-09 12:53:03
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12