
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग से जुड़ा विषय है और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से इस्तीफे की मांग को राजनीतिक मुद्दा बताया और कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखना चाहिए।
रामदास अठावले ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना था। जिन लोगों को मतदान का अधिकार है, उनका नाम सूची में रहना चाहिए और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जो नाम जोड़े गए हैं या जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम हटाए जाने चाहिए। अगर एक ही पते पर असामान्य रूप से बड़ी संख्या में लोगों के नाम दर्ज हैं तो उनकी जांच भी जरुरी थी। एसआईआर का फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों ने मिलकर लिया था। बाद में दोनों चुनाव आयुक्तों के विरोध की बात सामने आई, लेकिन अंततः तीनों ने मिलकर एसआईआर की घोषणा की। अठावले ने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर को लेकर अपना पक्ष रखा है और सरकार का इस प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। संविधान के अनुसार चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। सरकार और चुनाव आयोग के बीच इस तरह का सीधा हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।
सीजेपी की ओर से ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने के बाद आंदोलन की चेतावनी पर भी अठावले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीजेपी ने इससे पहले पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन किया था और उस समय उन्हें देशभर से समर्थन मिला था। उस आंदोलन के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया गया
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21