It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
सिक्किम में रविवार शाम सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। यह हादसा भारी बारिश के बाद उत्तरी सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे हुआ। सेना ने सोमवार को इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन जवानों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह जवान अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि चार जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। क्षेत्र में भारी बारिश और दुर्गम भूगोल के कारण राहत अभियान में बाधाएं आ रही हैं।
एक हजार से ज्यादा सैलानी सुरक्षित निकाले गए
उत्तरी सिक्किम के लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में 30 मई से फंसे 1000 से अधिक पर्यटकों को भी आज सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। पर्यटकों को सेना और स्थानीय प्रशासन की मदद से हेलिकॉप्टर और वाहनों के जरिए गंगटोक पहुंचाया गया।
चार दिन से पूर्वोत्तर में तबाही, अब तक 37 मौतें
पिछले चार दिनों से पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक कम से कम 37 लोगों की जान जा चुकी है।
असम: 10 मौतें, 3.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित
अरुणाचल प्रदेश : 9 मौतें
मिजोरम: 5 मौतें, लैंडस्लाइड की 211 घटनाएं
मेघालय : 6 मौतें
सिक्किम : 3 मौतें (हालिया हादसे में)
त्रिपुरा : 10 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित
मणिपुर : 19 हजार लोग प्रभावित, 3,365 घर क्षतिग्रस्त
मिजोरम में स्कूल बंद, नदियां खतरे के निशान से ऊपर
मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के मद्देनजर 2 जून को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं, असम में ब्रह्मपुत्र, बराक सहित कुल 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई इलाकों में सड़क संपर्क टूट चुका है।
सेना, वायुसेना और NDRF की टीमें तैनात
राहत कार्यों के लिए भारतीय सेना, वायुसेना, असम राइफल्स और NDRF की टीमों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है। हेलिकॉप्टर के जरिए फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
अक्टूबर 2023 की याद ताज़ा
सिक्किम में अक्टूबर 2023 में भी तेज बारिश और बादल फटने के कारण तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। उस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 98 लोग लापता हो गए थे, जिनमें सेना के 22 जवान भी शामिल थे। अधिकांश का आज तक कुछ पता नहीं चला।
राजस्थान रेरा का फैसला: फ्लैट कब्जे में देरी पर बिल्डर अपने ग्राह . . .
2025-06-03 13:19:18
जयपुर में 40 सवारियों से भरी बस में लगी आग . . .
2025-06-03 13:11:11
राजस्थान इंटेलिजेंस ने शकूर खान को देर रात गिरफ्तार किया . . .
2025-06-03 13:08:54
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात . . .
2025-06-03 13:17:12
जयपुर के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग . . .
2025-06-03 13:15:25
जयपुर से कुल्लू फ्लाइट आखिरी वक्त पर हुई रद्द . . .
2025-06-03 13:13:27