
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी शुक्रवार को दिल्ली स्थित जवाहर भवन में नेहरू सेंटर इंडिया के लॉन्च समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की।
सोनिया ने कहा- इसमें कोई शक नहीं है कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद है। वह उन्हें (नेहरू को) सिर्फ इतिहास से मिटाना नहीं चाहती, बल्कि उनकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधारों भी को कमजोर करना चाहती है, जिन पर देश खड़ा हुआ।
सोनिया ने कहा- इतने बड़े व्यक्तित्व (नेहरू) के जीवन और काम का एनालिसिस और समीक्षा होना स्वाभाविक है और ऐसा होना चाहिए भी। लेकिन उन्हें बदनाम करने, कमजोर दिखाने और उनकी बातें तोड़ने-मरोड़ने की संगठित कोशिश अस्वीकार्य है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा- नेहरू का व्यक्तित्व छोटा करने की कोशिश जारी है। उनका ऐतिहासिक बैकग्राउंड अलग रखकर उनके काम का आकलन करना अब आम होता जा रहा है। उनकी बहुमुखी विरासत खत्म करके दोबारा इतिहास लिखने की कोशिश हो रही है।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57