
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान देश और राज्यों में विकास की रफ्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। दिया कुमारी ने कहा कि इस संवाद ने उन्हें भविष्य के लिए नई दिशाएँ और स्पष्ट दृष्टि प्रदान की।भेंट के बाद मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हर मुलाकात ऊर्जा से भर देती है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी की सादगी, उनकी जनसेवा की भावना और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण हमेशा प्रेरित करता है। उनके मार्गदर्शन में काम करना गौरव की बात है।”
दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व न केवल देश को मजबूत दिशा देता है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उनकी सकारात्मक दृष्टि और देशहित में किए जा रहे निर्णय भारत के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं।
मुलाकात के दौरान राजस्थान के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और जनकल्याण के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का व्यावहारिक दृष्टिकोण और सरलता हर बातचीत को प्रेरणादायी बना देती है।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57