
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली । केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक असम और पुडुचेरी के मुकाबले केरल में कम मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, असम में दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोट पड़े हैं। बता दें कि केरल में 883 उम्मीदवार मैदान में हैं, यानी प्रति सीट औसतन छह से सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 27 लाख है, जो 30,000 से अधिक मतदान केंद्रों में फैले हुए हैं।चार क्षेत्रों- पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम से मिलकर बने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल 9.50 लाख से ज्यादा वोटर हैं। इनमें से 24,919 वोटर पहली बार वोट डालेंगे। कुल 294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।असम विधानसभा चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 59 महिलाएं शामिल हैं। असम में लगभग 25.05 मिलियन पंजीकृत मतदाता हैं जो इन चुनावों में हिस्सा लेने के योग्य हैं। राज्य ने वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 31,490 मतदान केंद्र बनाए हैं।126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के लिए यह चुनाव बेहद अहम है, जिसमें भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस को सरकार में वापसी की उम्मीद है। यह चुनाव 2023 में इस पूर्वोत्तर राज्य में हुए परिसीमन के बाद पहला चुनाव होगा।केरल की 140 विधानसभा सीटों पर चुनावों में तीन गठबंधनों के बीच मुकाबला है, जिसमें एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं। केरल का लेफ्ट फ्रंट लगातार पांचवीं बार सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। हालांकि, इस बार माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, क्योंकि कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा नीत एनडीए उसे कड़ी टक्कर दे रहे हैं।पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस केंद्र शासित प्रदेश में अभी 'ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस' (AINRC) के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में है, जिसकी कमान मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के हाथों में है और जिसे भाजपा का समर्थन प्राप्त है।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस समारोह आयोजित - नवकार महामंत्र प्राचीनत . . .
2026-04-09 15:41:27
आबकारी विभाग की निरोधात्मक कार्रवाई में 820 केस दर्ज - 605 गिरफ्त . . .
2026-04-09 15:39:22
राजस्थान गैस घरेलू कनेक्शन जारी करने में औसतन 3 से 4 गुणा बढ़ोतरी . . .
2026-04-09 15:36:15
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्थानीय नागरिकों से पार्क में किया संवा . . .
2026-04-09 15:48:39
RU में छात्रसंघ चुनाव पर आर-पार की जंग : छात्रों ने दी उग्र आंदो . . .
2026-04-09 15:46:47
RAJ-RERA : फ्लैट देने में लापरवाही पर द क्राउन प्रोजेक्ट का बिल्ड . . .
2026-04-09 15:44:58