
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
पटना । बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच नई सरकार के लिए अगले दो दिन अहम माने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम है। माना जा रहा है कि मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से बाहर न जाएं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे। इनके दिशा-निर्देशन में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा ने मंगलवार को दो बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसके बाद जदयू विधायक दल की भी बैठक होगी। इन बैठकों के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है।
इसी दिन एनडीए के अन्य दलों लोजपा (रा), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और रालोमो के विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद अंत में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि बैठक के बाद वे लोकभवन जाएंगे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
इधर, नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री जमा खान सहित कई अन्य नेता भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मंत्री जमा खान कहते हैं कि मंगलवार और बुधवार (कल, परसों) में सब कुछ हो जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक है। जो बातें चल रही हैं, उनके अनुसार परसों उम्मीद है कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। कल और परसों में एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रही है।
इस बीच, राजधानी की सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। खासकर एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़े नेता भी पटना पहुंच सकते हैं। वहीं, पटना के जिलाधिकारी डॉ. एस. एम. त्यागराजन भी सोमवार को खुद तैयारियों का जायजा लेने लोक भवन पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि वे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को खुद देखने पहुंचे थे
देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शु . . .
2026-04-13 18:00:06
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही धीरे-धीरे गर्मी बढ़ . . .
2026-04-13 17:57:38
गहलोत बोले-वसुंधरा राजे को सफाई देने की आवश्यकता नहीं थी . . .
2026-04-13 17:55:16
बिग बॉस फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल पिछले कुछ दि . . .
2026-04-13 18:08:10
नीलाभ सक्सेना ने उद्योग और बीआईपी आयुक्त का कार्यभार संभाला . . .
2026-04-13 18:06:39
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह मंगलवा . . .
2026-04-13 18:03:29