
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
पटना । जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। जदयू ने अपने नए पदाधिकारियों की सूची में अनुभवी नेताओं को तरजीह दी है। हालांकि, इस सूची में हाल ही में राजनीति में आए निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है। जदयू के नेता आफाक अहमद खान द्वारा जारी इस सूची में कुल 24 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतीश कुमार की टीम में संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नीतीश कुमार ने अपनी टीम में 12 महासचिव बनाए हैं, जिसमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं।
नीतीश कुमार की टीम में प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजीव रंजन प्रसाद संभालेंगे। इन्हें सचिव भी बनाया गया है। इसके अलावा रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रुही तामुंग और निवेदिता कुमारी को सचिव बनाया गया है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नीतीश कुमार ने अब पूरी तरह संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को दी है। श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का सबसे करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और वे नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही आते हैं।
जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सीजन का पहला मैच . . .
2026-04-25 17:38:47
जयपुर में वैश्विक बौद्धिक संपदा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम – . . .
2026-04-24 17:54:38
विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी . . .
2026-04-24 17:46:39
जयपुर नगर निगम में 1.26 लाख वोटर्स के नाम हटे . . .
2026-04-25 17:35:41
IAS अफसर आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच पर रोक . . .
2026-04-24 17:52:16
सहकार मार्ग पर स्थित विद्युत विनियामक भवन की चौथी मंज़िल पर आग . . .
2026-04-24 17:49:53