
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैना में रोड शो किया। जेपी नड्डा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले ही चरण में एकतरफा जनता का फैसला देखने को मिला है। देखा जाए तो पहले चरण में ही भाजपा के पक्ष में और ममता सरकार के विपक्ष में फैसला आ गया है। पश्चिम बंगाल में चोलाबाजी, कमीशनखोरी, लूट सहित कई मुद्दों पर आम आदमी परेशान हो गया है। इसके चलते जनता ने ममता सरकार को हटाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जनता ने जिस तरह से वोटिंग की है उससे ममता सरकार को भी पता चल गया है कि वो सत्ता से बाहर जा रही हैं। दूसरे चरण में हम लोगों को स्पष्ट बहुमत भाजपा को मिलता दिखाई दे रहा है। 4 मई को सारी स्थिति साफ हो जाएगी।
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ममता सरकार अपनी जड़ पश्चिम बंगाल में बचा नहीं पा रही है और दिल्ली में भाजपा को हटाने की बात कर रही हैं। बंगाल की जनता इनसे परेशान हो गई है, इसीलिए इनको हटा रही है, ये बोलती कुछ हैं और करती कुछ हैं। इस बार बंगाल की जनता के साथ इनकी जड़ उखड़ती जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार विकास तेजी से करेगी। अभी की सरकार विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है, जिससे जनता परेशान हो गई है। जनता को भी पता है जैसे दूसरे राज्यों में एनडीए की सरकार विकास कर रही है, उसी तरह यहां भी विकास होगा। बंगाल के लिए विकास बहुत जरूरी है, इसीलिए भाजपा जरूरी है।
विपक्ष की तरफ से भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रयास पर जेपी नड्डा ने कहा कि ये लोग कुछ भी कर लें, कुछ नहीं होने वाला है। जब भी निष्पक्ष चुनाव होता है तो इन लोगों को परेशानी होने लगती है।
जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सीजन का पहला मैच . . .
2026-04-25 17:38:47
जयपुर में वैश्विक बौद्धिक संपदा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम – . . .
2026-04-24 17:54:38
विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी . . .
2026-04-24 17:46:39
जयपुर नगर निगम में 1.26 लाख वोटर्स के नाम हटे . . .
2026-04-25 17:35:41
IAS अफसर आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच पर रोक . . .
2026-04-24 17:52:16
सहकार मार्ग पर स्थित विद्युत विनियामक भवन की चौथी मंज़िल पर आग . . .
2026-04-24 17:49:53