
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाले वायरल वीडियो को लेकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर तीखी प्रतिक्रिया दी। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए वीडियो को पूरी तरह फर्जी और एआई जेनरेटेड बताया। उन्होंने कहा कि सरकार दलित लड़की के साथ हुए रेप मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “महोबा की एक दलित युवती के साथ 16 दिनों तक लगातार रेप हुआ। अपराधियों ने उसे नशे के इंजेक्शन लगाए और उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागा। इस मुद्दे को उठाने पर मेरे खिलाफ एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है।”
अजय राय ने आगे कहा कि जब वह पीड़िता के घर जा रहे थे तब पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बुंदेलखंड हाईवे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पूरी पुलिस फोर्स खासतौर पर उन्हें रोकने के लिए लगाई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, बृजराज अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह और स्थानीय नेताओं के सहयोग से वह पीड़िता के घर पहुंचने में सफल रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा, “मेरे खिलाफ 10 नहीं, बल्कि 100 केस दर्ज कर लो। मैं जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन महोबा की उस दलित लड़की को न्याय दिलाऊंगा। सरकार और पुलिस 16 दिनों तक कहां थी? क्या भाजपा के नेता उस बच्ची के घर गए?”
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आवाज उठाने के बजाय भाजपा उन्हें बदनाम करने और ध्यान भटकाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस मामले में केस दर्ज कराएं। यह घटना महोबा जिले की है। कांग्रेस ने इसे सामाजिक न्याय का मुद्दा बनाते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
अजय राय ने कहा कि भाजपा के लोग जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मेरे खिलाफ कुछ लोग साजिश रच रहे हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। बहुत जल्द इसका फैसला हो जाएगा।
सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ . . .
2026-05-25 13:33:01
वंदे गंगा अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाएं -मुख्य सचिव . . .
2026-05-23 18:22:34
जयपुर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो:आमेर महल में होगा . . .
2026-05-23 18:16:10
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को जयपुर आएंगे . . .
2026-05-25 13:30:51
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जल संकट को लेकर जल भवन का घेरा . . .
2026-05-25 13:29:13
मिसेज राजस्थान बनीं उमा मीना और श्वेता कंसाना . . .
2026-05-25 13:26:04