It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

TMC में टूट जारी, एक और राज्यसभा सांसद का इस्तीफा
By Lokjeewan Daily - 10-06-2026

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में लगातार टूट जारी है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, काकोली घोष के नेतृत्व वाले टीएमसी बागी गुट ने 19 लोकसभा सांसदों के नाम की लिस्ट जारी कर दी।

इसमें ममता की करीबी मानी जाने वाली जादवपुर से सांसद सयोनी घोष का भी नाम है। लिस्ट में यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है।

वहीं, बुधवार को राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले 3 दिनों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इससे पहले 8 जून को सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, पार्टी भी छोड़ दी थी।

टीएमसी के लोकसभा में 28 में से 20 सांसद और राज्यसभा में 13 में से 2 सांसद यानी कुल 22 सांसद टूट चुके हैं। 3 जून को बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे