It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भारत बनाम श्रीलंका: कोलंबो में शुभमन गिल के निशाने पर होंगे कई बड़े रिकॉर्ड्स
By Lokjeewan Daily - 23-08-2026

नई दिल्ली । भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस साइकिल में पांच-पांच शतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही गिल डब्ल्यूटीसी के इस साइकिल में एक हजार रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर हैं। गिल ने अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 69.57 की औसत से 974 रन बनाए हैं। डब्ल्यूटीसी की मौजूदा साइकल में गिल से आगे जो रूट और हैरी ब्रूक हैं। रूट 1174 और ब्रूक 1147 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अगर कोलंबो में 7 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार भी पूरे कर लेंगे। गिल ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेले 42 टेस्ट मैचों में 2,993 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।
हालांकि, गाले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा था। पहली पारी में गिल 28 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके थे। वहीं, दूसरी इनिंग में गिल महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। ऐसे में भारतीय कप्तान दूसरे टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराया था। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में मानव सुथार ने 10 विकेट अपने नाम किए थे।

अन्य सम्बंधित खबरे