It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी
By Lokjeewan Daily - 08-10-2026

श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। 35 साल के धनंजय ने गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति को पत्र भेजकर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब टीम की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय है।

धनंजय के कप्तानी छोड़ने के कुछ ही घंटे बाद श्रीलंका क्रिकेट ने कुसल मेंडिस को नया टेस्ट कप्तान बना दिया।

धनंजय ने जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 2024 से 2026 के बीच 18 टेस्ट में टीम की कप्तानी की, जिसमें श्रीलंका ने 7 मैच जीते, 8 हारे और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। कप्तान के तौर पर उन्होंने 36.45 की औसत से 1,130 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए।

अन्य सम्बंधित खबरे