It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भोजपुरी फिल्मों की स्थिति खराब:कहा- रीजनल सिनेमा को अच्छे विचारों की जरूरत
By Lokjeewan Daily - 19-08-2026

अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा स्थिति पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब से मैं भोजपुरी सिनेमा से दूर हुआ हूं, तब से इसकी स्थिति खराब हुई है।

रवि किशन ने कहा कि इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए अब नई सोच, अच्छी और दमदार कहानियों के साथ बेहतर फिल्म मेकर्स को आगे आना होगा, तभी भोजपुरी सिनेमा अपनी मजबूत पहचान फिर से बना सकेगा।

बॉलीवुड एक्टर और उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन जयपुर के सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंस्टीट्यूट के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान Gen Z, राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग, अपनी आने वाली फिल्म मिर्जापुर और क्षेत्रीय सिनेमा को लेकर खुलकर बातचीत की।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश और अपने भविष्य को लेकर बेहद सकारात्मक सोच रखती है। एक सांसद के रूप में Gen Z से संवाद करना उनके लिए खास अनुभव रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे