It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अदिति भटनागर ने जीता द मिस ग्लोब इंडिया
By Lokjeewan Daily - 23-08-2026

जगमगाती रोशनी, आकर्षक प्रस्तुतियां, शानदार स्टेज और रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक करतीं देशभर की खूबसूरत मॉडल्स। कुछ ऐसा ही नजारा जयपुर के अनंत महल में आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘मिस फ्यूजन इंडिया’ के ग्रैंड फिनाले में ग्लैमर के साथ प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला।

फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचीं प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती के साथ टैलेंट, व्यक्तित्व और विचारों से भी जूरी को प्रभावित किया।

ग्रैंड फिनाले की शुरुआत निवारा कॉलेज के स्टूडेंट्स की ओर से डिजाइन किए गए परिधानों में ओपनिंग एक्ट के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में भारतीय संस्कृति और विविधता की झलक देखने को मिली, जबकि टॉप-10 फाइनलिस्ट के प्रश्न-उत्तर राउंड में मॉडल्स की समझ, सोच और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी संवेदनशीलता सामने आई। कार्यक्रम में पंडित सुरेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे