It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग
By Lokjeewan Daily - 28-09-2026

जयपुर में इन दिनों ‘आश्रम’ वेब सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग चल रही है। इसी सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बाबा निराला के अंदाज में नजर आए।

आमेर क्षेत्र के खोरा बीसल गांव में सीरीज की शूटिंग की जा रही है। गांव की चौपाल को बाबा निराला के आश्रम के रूप में तैयार किया गया है, जहां बॉबी देओल ने ग्रामीणों के बीच कई खास सीन शूट किए।

आमेर क्षेत्र के खोरा बीसल गांव में सीरीज की शूटिंग के लिए गांव की चौपाल को आश्रम के रूप में तैयार किया गया, जहां बॉबी देओल ने ग्रामीणों के बीच कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की।

इस दौरान बॉबी देओल सिंहासन पर बैठे नजर आए। उनके आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शूटिंग का हिस्सा बनाया गया। कैमरा चलते ही बाबा निराला के अंदाज में बॉबी ने लोगों को संबोधित किया और प्रवचन देते हुए दिखाई दिए। इस सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे