It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पुष्पा 2 : द रूल जल्द ही OTT प्लेटफार्म पर, हिन्दी भाषी दर्शकों को करना होगा इंतजार
By Lokjeewan Daily - 29-01-2025

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के 30 जनवरी को स्ट्रीम होने की खबरें हैं। मेकर्स ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
हालांकि, फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर खबरें हैं कि फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हिंदी वर्जन की ओटीटी रिलीज में थोड़ा और समय लग सकता है। फिल्म के डिजिटल वर्जन में मेकर्स थिएटर रिलीज से एक्स्ट्रा फुटेज भी लगाने वाले हैं। अब फिल्म के डिजिटल वर्जन का रन टाइम भी सामने आ गया है।

कितना होगा डिजिटल वर्जन का रन टाइम?

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल वर्जन का रन टाइम तीन घंटे 46 मिनट का होने वाला है। फिल्म की अवधि थोड़ी लंबी होने वाली है। अब देखना होगा कि फिल्म के एक्सटेंडेड वर्जन को फैंस कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

फिल्म की बात करें तो अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में हैं एक्टर फहाद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। सुकुमार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया। फिल्म में अल्लू अर्जुन का स्वैग देखते ही बनता है। फिल्म में दिखाया गया कि पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए पूरी सत्ता ही बदल देता है।

पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1840 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है। ये अल्लू अर्जुन के करियर की रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म है। पुष्पा के पहले पार्ट को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे।

अन्य सम्बंधित खबरे