It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
आज यानी की 06 मार्च को बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। उनको फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 7 साल बीत चुके हैं। जान्हवी कपूर आज बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को जमकर टक्कर देती हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के चलते उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
मुंबई में 06 मार्च 1997 को जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता बॉलीवुड के फेमस फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। वहीं मां का नाम श्रीदेवी था। दिवंगत श्रीदेवी इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से थीं, जिन्होंने अपने समय में बड़े-बड़े मेल सुपरस्टार्स को टक्कर दी है। श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था।
फिल्मी करियर
बता दें कि महज 20 साल की उम्र में जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने साल 2018 में शशांक खैतान के निर्देशन में बनी 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा ईशान खट्टर नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और यह फिल्म हिट साबित हुई। एक्ट्रेस ने अपने 7 साल के फिल्मी करियर में करीब 10 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से अधिकतर फिल्मों को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
उतार चढ़ाव भरा रहा फिल्मी करियर
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं, जोकि नेटफ्लिक्स पर नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' में नजर आईं, जोकि हिट साबित हुई थी। साल 2021 में जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट राजकुमार राव नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी।
इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म 'देवरा' में नजर आई थीं, इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR के साथ स्क्रीन साझा करती दिखीं। जूनियर NTR और जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान भी इस फिल्म में थे। वहीं जाह्नवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'उलझ' जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं।
करोड़ों की मालकिन
जाह्नवी कपूर काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। उनके पास बहुत कम उम्र में अच्छी-खासी संपत्ति है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपए है।
जयपुर में IPL टिकट की रेट 3000-रुपए तक बढ़ाई गई . . .
2025-03-13 12:42:47
सुनियोजित विकास एवं बेहतर नागरिक सुविधायें प्रदान करने के लिए राज . . .
2025-03-13 12:38:02
पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती :हाई कोर्ट ने परिणाम रिवाइज करने पर लग . . .
2025-03-13 12:35:22
जवाहर कला केंद्र में लगेगा रंगों का मेला . . .
2025-03-13 12:29:55
जयपुर के गोदाम में लगी भीषण आग:24 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके . . .
2025-03-13 12:27:30
जयपुर मेट्रो शुक्रवार को 9 घंटे रहेगी बंद . . .
2025-03-13 12:25:45