It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान बने माता-पिता
By Lokjeewan Daily - 16-04-2025

क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम भी रिवील किया है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

सागारिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर खान और बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘उनके घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है, जिसका नाम फतेहसिंह खान है।’

सागरिका घाटगे फिल्म 'चक दे इंडिया' में नजर आई थीं। वहीं, एक्ट्रेस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से 23 नवंबर, 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जहीर मुस्लिम हैं और सागरिका मराठी इसलिए दोनों के लिए इंटरकास्ट मैरिज करना उनका लिए आसान नहीं था।

एक इंटरव्यू में सागरिका ने बताया था कि उनके परिवार का हर सदस्य सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि हर खेल का फैन हैं। इसके अलावा जहीर खान मराठी भी अच्छी बोल लेते हैं। चूंकि सागरिका की फैमिली मराठी बैकग्राउंड से है और जहीर भी मराठी बोल लेते हैं, तो यह खूबी जहीर खान के फेवर में काम कर गई।

अन्य सम्बंधित खबरे