
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई । आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर 2' की रिलीज को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इस बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह धांसू अंदाज में नजर आए। रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धुरंधर 2 का धमाकेदार पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस झलक दिखाई है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "अब बिगाड़ने का समय आ गया..." पोस्टर में रणवीर अपने नए धांसू और इंटेंस लुक में नजर आए हैं, जो फिल्म के रिवेंज-थीम को साफ दिखाता है। साथ ही रणवीर ने जानकारी दी कि फिल्म धुरंधर: रिवेंज का टीजर आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होने वाला है।
रणवीर सिंह ने पोस्टर के साथ लिखा कि अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है, जिससे साफ है कि यह सीक्वल पहले से भी ज्यादा एक्शन, ड्रामा और बदले की भावना से भरा होगा।
धुरंधर 2 आदित्य धर के निर्देशन में बन रही है। आदित्य धर पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्म के डायरेक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। यह हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जो कि नॉर्थ के साथ ही साउथ ऑडियंस के लिए भी खुशखबरी है।
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। ऐसे में मेकर्स का दावा है कि यह सीक्वल पहले पार्ट से भी बड़ा और ज्यादा धमाकेदार होगा। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।
धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान दर्ज करते हुए 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। इसके दूसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41