
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- सेक्रेट्री नहीं होने से बने ये हालात, ठेकेदार बोले-आर्थिक स्थिति हो रही खराब
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर विकास न्यास में लगभग डेढ़ माह से सेक्रेट्री नहीं है। आईएएस ललित गोयल के एपीओ होने के बाद से यह पद रिक्त है। सरकार ने किसी अन्य अफसर को वित्तीय पावर नहीं दिए। न ही सेक्रेट्री लगाया। नतीजा-
न कर्मचारियों को वेतन मिल रहा, न पेंशनर्स को पेंशन। ठेकेदार के निर्माण कार्यों के बिलों का भुगतान भी अटक गया है। यह राशि लगभग 10 करोड़ रुपए है। ऐसे में ठेकेदारों ने आज से ही सारे निर्माण कार्य बंद कर दिए। यूआईटी के शहर में बड़े प्रोजेक्ट को छोड़ दें तो लगभग 15-20 करोड़ के काम चल रहे हैं। इनमें भदालीखेड़ा मेन रोड, डिवाइडर सहित अन्य काम शामिल हैं।
ठेकेदारों का कहना है कि तत्कालीन सेक्रेट्री गोयल के समय जो चेक बन गए थे, उन पर भी साइन नहीं हुए। भुगतान की प्रक्रिया ही रुक गई। ऐसे में वे कैसे निर्माण कार्यों पर लगे संसाधनों व लेबर को मजदूरी भुगतान करें। यूआईटी के कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने आज अध्यक्ष चांदमल सोमानी के नेतृत्व में यूआईटी एसई ऋषिकेस मीणा को ज्ञपन देकर साफ चेता दिया कि दो माह से भुगतान नहीं होने के कारण सभी ठेकेदार आज से ही निर्माण कार्य बंद कर रहे हैं। ठेकेदारों ने जिला कलेक्टर एवं यूआईटी प्रशासक के नाम ज्ञापन कार्यवाहक एसडीओ एवं ओएसडी अरुण जैन को देकर बकाया भुगतान जल्द से जल्द करवाने की मांग की। सोमानी के अनुसार एसडीओ जैन ने बताया कि कलेक्टर ने सेक्रेट्री की जल्द नियुक्ति के लिए राज्य सरकार को लिखा है।
हल्दीघाटी युद्ध में केवल महाराणा प्रताप की हुई थी विजय, इतिहासका . . .
2026-06-17 13:15:47
कोटा से शुरू करेगी देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन . . .
2026-06-17 13:13:30
तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों का जबरदस्त उत्साह, हवाई सफर की ब . . .
2026-06-16 14:59:07
एटीएम-कार्ड ठगी गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-17 13:10:53
पटाखा फैक्ट्री में आग:मुख्य आरोपी कय्यूम खान को आज कोर्ट में पेश . . .
2026-06-17 13:08:25
पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार,चाय की दुकान खोलकर पाकिस्तान के लिए . . .
2026-06-17 13:03:03