
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निगम में आज सुबह माहौल गर्मा गया। निवर्तमान पार्षद के पिता ने कार्यालय अधीक्षक (ओएस) सहित अन्य कर्मचारियों से दुव्र्यहार किया। इससे गुस्साए निगम कर्मचारियों ने शहरी सेवा शिविर का बहिष्कार कर दिया। फिर कमिश्नर के सामने नाराजगी जताई। इसके बाद सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर समाचार लिखे जाने तक कैंप में कामकाज प्रभावित रहा।
राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली ने बताया कि आज सुबह प्रात: 9:23 बजे सभी कर्मचारी अपने कार्यालय समय पर हस्ताक्षर हेतु उपस्थित थे। उसी समय सत्यनारायण खटीक, कार्यालय में आकर ओएस शिव कुमार गारू से वार्डों से कचरा उठाने को लेकर बदतमीजी करने लगा। गारू ने कहा कि रोज सुबह 10 बजे बाद कचरा उठाते हैं, उठ जाएगा लेकिन उसने दुव्र्यवहार शुरू कर दिया। फेडरेशन जिलाध्यक्ष विजय लोढ़ा सहित अन्य कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की तो खटीक ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया। खटीक, वार्ड 51 के निवर्तमान पार्षद सुनील खटीक के पिता हैं। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में हम काम नहीं कर सकते। उन्होंने निगम के मीटिंग हॉल में चल रहे शहरी सेवा शिविर का भी बहिष्कार कर दिया। वे निगम कमिश्नर हेमाराम चौधरी के पास गए। उनके सामने नाराजगी जताते हुए दुव्र्यवहार करने वाले खटीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले संगठन मंत्री हरनारायण माली, अध्यक्ष विजय लोढ़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन बोहरा, उपाध्यक्ष उमेश पत्रिया, अखिल भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रामदेव चन्नाल, राजेश मल्होत्रा के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा।
कोर्ट में घसीटने की धमकी
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सत्यनारायण खटीक ने बिना वजह कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और कोर्ट में घसीटने की धमकी देने लगा जिस पर कर्मचारियों ने विरोध किया।
उक्त व्यक्ति भीलवाडा के समस्त वार्डों मे अखिल भारतीय मजदूर संघ के सफाई कर्मचारियों से भी दुव्र्यवहार / अभद्र भाषा का उपयोग करता है। हमेशा ही विभाग के कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करता है जिससे सभी परेशान है। फायर अनुभाग के कर्मचारियों को भी अपने कार्य को करने में बाधा उत्पन्न करता है।
कर्मचारियों ने कोतवाल को दी रिपोर्ट
कर्मचारियों ने कमिश्नर से खटीक को पाबन्द कराने के साथ ही कानूनी कार्यवाही की मांग की। इसके बाद कमिश्नर चौधरी ने सिटी कोतवाल के नाम कार्रवाई का पत्र लिखा। माली ने बताया कि इसे लेकर सभी कर्मचारी कोतवाली पहुंचे, जहां कोतवाल हनुमान सिंह को कमिश्नर का पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने भरोसा दिलाया कि नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हल्दीघाटी युद्ध में केवल महाराणा प्रताप की हुई थी विजय, इतिहासका . . .
2026-06-17 13:15:47
कोटा से शुरू करेगी देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन . . .
2026-06-17 13:13:30
तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों का जबरदस्त उत्साह, हवाई सफर की ब . . .
2026-06-16 14:59:07
एटीएम-कार्ड ठगी गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-17 13:10:53
पटाखा फैक्ट्री में आग:मुख्य आरोपी कय्यूम खान को आज कोर्ट में पेश . . .
2026-06-17 13:08:25
पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार,चाय की दुकान खोलकर पाकिस्तान के लिए . . .
2026-06-17 13:03:03