
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। 450वें हल्दीघाटी विजय वर्ष एवं महाराणा प्रताप जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम पांसल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का अनुपम संगम बन गया। कार्यक्रम के दौरान प्रकृति भी मानो इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बन गई। दीपदान शुरू होते ही आसमान से रिमझिम फुहारें बरसने लगीं, जिससे माहौल और अधिक भावनात्मक एवं अलौकिक हो उठा। शाम 7.30 बजे चेतक पर अश्वारूढ़ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विभाग संघचालक चांदमल सोमानी, महानगर संघचालक कैलाशचन्द्र खोईवाल, रघुनन्दन सिंह कानावत तथा बबलू सिंह ठूमिया ने माल्यार्पण कर दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रकृति करती दिखी वीर सपूत का जलाभिषेक
बारिश की बूंदों से भीगती प्रतिमा को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं प्रकृति अपने वीर सपूत का जलाभिषेक कर रही हो। सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा स्मारक परिसर जगमगा उठा। पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा एवं मेवाड़ी पगड़ी धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे। देशभक्ति गीतों, महाराणा प्रताप के शौर्यगान और जयघोषों से वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं गौरव से ओत-प्रोत हो गया। महाराणा प्रताप के संघर्ष, स्वाभिमान, त्याग और भील समाज के साथ उनके आत्मीय संबंधों पर आधारित प्रसंगों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया।
दीप अर्पित कर किया राष्ट्रनायक को नमन
आयोजन के दौरान “आओ मिलकर इतिहास को स्मरण करें” और “स्वाभिमान की ज्योति हम सब मिलकर जलाएं” जैसे संदेशों के साथ समाज को एकता के सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया गया। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और नागरिकों ने दीप अर्पित कर राष्ट्रनायक को नमन किया। समारोह समिति के संयोजक महेश चन्द्र तथा सह-संयोजक रविकांत व्यास, रघुनन्दन सिंह कानावत और ओमप्रकाश लढ़्ढा ने बताया कि बुधवार को उदयपुर के गांधी मैदान में हल्दीघाटी विजय वर्ष समारोह में भाग लेने बड़ी संख्या में लोग जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे।
हल्दीघाटी युद्ध में केवल महाराणा प्रताप की हुई थी विजय, इतिहासका . . .
2026-06-17 13:15:47
कोटा से शुरू करेगी देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन . . .
2026-06-17 13:13:30
तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों का जबरदस्त उत्साह, हवाई सफर की ब . . .
2026-06-16 14:59:07
एटीएम-कार्ड ठगी गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-17 13:10:53
पटाखा फैक्ट्री में आग:मुख्य आरोपी कय्यूम खान को आज कोर्ट में पेश . . .
2026-06-17 13:08:25
पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार,चाय की दुकान खोलकर पाकिस्तान के लिए . . .
2026-06-17 13:03:03